यादव (अर्थ- महाराज यदु के वंशज) प्राचीन भारत के वह लोग जो पौराणिक नरेश यदु के वंशज होने का दावा करते रहे हैं। यादव वंश प्रमुख रूप से आभीर (वर्तमान अहीर),अंधक, व्रष्णि तथा सत्वत नामक समुदायों से मिलकर बना था, जो कि भगवान कृष्ण के उपासक थे। यह लोग प्राचीन भारतीय साहित्य मे यदुवंश के प्रमुख अंगों के रूप मे वर्णित है।प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक भारत की कई जातियाँ तथा राज वंश स्वयं को यदु का वंशज बताते है और यादव नाम से जाने जाते है|
परमपिता नारायण ने सृष्टि उत्पति के उद्देश्य से ब्रह्मा जी को उत्पन्न किया. ब्रह्मा से अत्रि का प्रादुर्भाव हुआ. , अत्रि से चंद्रमा, चंद्रमा से बुध, बुध से पुरुरवा, पुरुरवा से आयु, आयु से नहुष, नहुष से ययाति, ययाति से यदु उत्पन्न हुए. यदु से यादव वंश चला. यदु की कई पीढ़ियों के बाद यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण मानव रूप में अवतरित हुए.
यादव जाति के मूल में निहित वंशवाद के विशिष्ट सिद्धांतानुसार, सभी भारतीय गोपालक जातियाँ, उसी यदुवंश से अवतरित हैं जिसमें श्रीक़ृष्ण (गोपालक व क्षत्रिय) का जन्म हुआ था उन लोगों में यह दृढ़ विश्वास है कि वे सभी श्रीक़ृष्ण से संबन्धित हैं तथा वर्तमान की यादव जातियाँ उसी प्राचीन वृहद यादव सम समूह से विखंडित होकर बनी हैं।जातियाँ, उपजातियाँ व कुल गोत्र
'यादव' शब्द अनेकों पारंपरिक जातियो के समूह से बना है, जैसे कि छत्तीसगढ़ राज्य में 'महाकुल' और 'अहीर', हिन्दी भाषी क्षेत्र' के 'अहीर', महाराष्ट्र के 'गवली', आंध्र प्रदेश के 'ग्वाला' तथा तमिलनाडू के कोनार। हिन्दी भाषी क्षेत्रों मे अहीर,ग्वाला(गवली) तथा यादव शब्द प्रायः एक दूसरे के पर्याय माने जाते है।.कुछ वर्तमान राजपूत वंश भी स्वयं के यादव होने का दावा करते है, तथा वर्तमान यादव भी खुद को क्षत्रिय मानते है।
यादव मुख्यतया यदुवंशी, नंदवंशी व ग्वालवंशी उपजातीय नामो से जाने जाते है, अहीर समुदाय के अंतर्गत 20 से भी अधिक उपजातीया सम्मिलित हैं। वे प्रमुखतय ऋषि गोत्र अत्री से है तथा अहीर उपजातियों मे अनेकों कुल गोत्र है जिनके आधार पर सगोत्रीय विवाह वर्जित है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें